dil ke dhokhe men naa aanaa dil kee jhoothee zaat hai

Title:dil ke dhokhe men naa aanaa dil kee jhoothee zaat hai Movie:Shaan Singer:Mohammad Rafi, Chorus, Suraiyya Music:Hansraj Behl Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


सु : ( दिल के धोखे में ना आना दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है
सु : रात को ये दिन कह दे और दिन को कह दे रात है
दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है ) -२

र : एक मज़े की बात बतावें सुनो कलेजा थाम के
अजी सुनो कलेजा थाम के
जिन में किसी का प्यार नहीं है वो दिल भी किस काम के
अजी वो दिल भी किस काम के
मानो या न मानो लेकिन बड़े पते की बात है

सु : दिल के धोखे में ना आना दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है
सु : रात को ये दिन कह दे और दिन को कह दे रात है
दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है

सु : प्यार की गलियों में दिलवाले खेल न दिल का खेलना
खेल न दिल का खेलना
ख़ुशियों से मुँह मोड़ के एक दिन दर्द पड़ेगा झेलना
दर्द पड़ेगा झेलना
क़दम-क़दम पर इस दुनिया में अश्क़ों की बरसात है

सु : दिल के धोखे में ना आना दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है
सु : रात को ये दिन कह दे और दिन को कह दे रात है
दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है

र : दिल को झूठा कहने वाली दिल का कहना मान ले
अजी दिल का कहना मान ले
दिल ही सोना दिल ही चाँदी दिल को दौलत जान ले
अजी दिल को दौलत जान ले
को : न न न
सु : सात को ये छः कह दे और छः को कह दे सात है

दिल के धोखे में ना आना दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है
सु : रात को ये दिन कह दे और दिन को कह दे रात है
दिल की झूठी ज़ात है
को : अजी दिल की झूठी ज़ात है