-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil ke phaphole jal ke dil khaaq huaa
Title:dil ke phaphole jal ke dil khaaq huaa Movie:Parichay Singer:Lata Mangeshkar Music:Shailesh Lyricist:Shailendra Singh
दिल के फफोले जल उठे सीने के दाग़ से
लग गई इस घर को आग घर के चिराग़ से
जल के दिल खाक़ हुआ आँखों से रोया न गया
ज़ख्म ये ऐसे जले फूलों पे सोया न गया
हम खतावर हैं या हमको बनानेवाला
चाँद के मुखड़े पे भी दाग़ है काला काला
इतनी बरसातें हुई फिर भी वो धोया न गया
हँसते देखा न गया बाग़ के माली से हमें
धूल में फेंक दिया तोड़के डाली से हमें
दिल-ए-नदान को माला में पिरोया न गया
आसरा देके हमें आस का दिल तोड़ दिया
लाके साहिल पे अकेला हमें क्यों छोड़ दिया
बीच मँझ्धार में क्यों हमको डुबोया न गया