-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil kee duniyaa jo lutaa dee tere deewaanon ne
Title:dil kee duniyaa jo lutaa dee tere deewaanon ne Movie:Aramaan Singer:Shamim Music:Gyan Dutt Lyricist:Kedar Sharma
दिल की दुनिया जो लुटा दी तेरे दीवानों ने
फिर से आबाद उसे कर दिया अरमानों ने
दश्त में उड़ती हैं चिंगारियाँ जुगनू बन कर
शमा को उड़ना है सिखला दिया परवानों ने
दास्ताँ सुन के चट्टानों से हैं फूटे चष्मे
पत्थरों को है रुलाया मेरे अफ़सानों ने
मेरे तलवों का लहू चूस के गुल बन बैठे
ख़ार जो राह में बिछाये थे बिया-बानों ने