-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil kee duniyaa men koee hamasaa bhee saudaaee na ho
Title:dil kee duniyaa men koee hamasaa bhee saudaaee na ho Movie:Kashish (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle Music:Master Abdullah Lyricist:Qateel Shifai
दिल की दुनिया में कोई हमसा भी सौदाई न हो
चाक दामन बन के भी चाहे कि रुस्वाई न हो
उसकी तस्वीरें दिखाई दें हमें साँस में
ज़िंदगी उसका सरापा ओढ़ कर आई न हो
जब मुक़द्दर बट रहा था इश्क़ ने आवाज़ दी
मुझको दे दो ऐसी आँखों जिनमें बीनाई न हो
ऐ ख़याल-ए-यार उस दुनिया में पहुँचा दे हमें
जिसमें तन्हा रह के भी एहसास-ए-तन्हाई न हो
बज उठी हैं घंटियाँ नागहाँ दिल में क़तील
उसने भूले से कहीं मेरी ग़ज़ल गाई न हो