-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:dil kee tamannaa thee mastee men Movie:Gyaarah Hazaar Ladakiyaan Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:N Dutta Lyricist:Majrooh Sultanpuri
र: दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते
अपना भी कोई साथी होता, हम भी बहकते चलते-चलते
आ: होते कहीं हम और तुम, ख्वाबों की रँगीन वादी में गुम -२
र: फिर उन ख्वाबों की वादी से, उठते आँखें मलते-मलते
र: हँसती ज़मीं, गाते कदम, चलते नज़ारे, चलते जो हम -२
आ: रुकते हम तो रुक-रुक जाता, ढलता सूरज ढलते-ढलते
दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते
अपना भी कोई साथी होता, हम भी बहकते चलते-चलते
साथी मिला, यूँ तो मगर, रस्ते में था चाँदी का नगर -२
चाँदी की नगरी भाई उसे हम, रह गए आँखें मलते-मलते
यादों की धूल आँखों में है, दामन की हसरत हाथों में है -२
ख्वाबों के वीराने में तन्हा, थक गया राही चलते-चलते