dil ko hai tumase pyaar kyon - - jagmohan

Title:dil ko hai tumase pyaar kyon - - jagmohan Movie:non-Film Singer:Jagmohan Music:Kamal Dasgupta Lyricist:Faiyyaz Hashmi

English Text
देवलिपि


दिल को है तुमसे प्यार क्यों
ये न बता सकूँगा मैं

ये न बता सकूँगा मैं
दिल को है तुमसे प्यार क्यों, प्यार क्यों

(पहले मिलन कि छाँव में
तुमसे तुम्हारे गाँव में ) - २
आँखें हुईं थी चार क्यों
ये न बता सकूँगा मैं
दिल को है ...

(तुमको नज़र में रख लिया,
दिल में जिगर में रख लिया ) - २
खुद मैं हुआ शिकार क्यों
ये न बता सकूँगा मैं
दिल को है ...

(रूप की कुछ कमी नहीं
दुनिया में इक तुम्हीं नहीं ) - २
पर मैं तुम्हारी याद में
रहता हूँ बेक़रार क्यों
ये न बता सकूँगा मैं
दिल को है ...