dil ko na mere tadapaao ab to hamaare ho jaao

Title:dil ko na mere tadapaao ab to hamaare ho jaao Movie:Budtameez Singer:Mohammad Rafi Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


दिल को न मेरे तड़पाओ
अब तो हमारे हो जाओ -२

छोड़ो चलन नफ़रत का रस्म-ए-मोहब्बत सीखो -२
दिल को धड़क लेने दो प्यार की आदत सीखो
दिल जो किसी का चुराओ प्यार को भी अपनाओ
अब तो हमारे हो ...

प्यार की दौलत लेके लौट जो हम जाएँगे
लाख बुलाओ फिर तुम मुड़ के नहीं आएँगे
फिर वो झलक दिखलाओ आँखों से दिल में समाओ
अब तो हमारे हो ...