-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil men basaa ke meet banaa ke
Title:dil men basaa ke meet banaa ke Movie:Doraha Singer:Talat Mehmood Music:Anil Biswas Lyricist:Prem Dhawan
दिल में बसा के, मीत बना के,
भूल न जाना प्रीत पुरानी
भूल न जाना, दिल में बसा के
ये मेरी ख़ामोश निगाहें
ये मेरी ख़ामोश निगाहें, जलते आँसू, ठंड़ी आहें
ले जा ऽ
ले जा ये दिल का नज़राना, भूल न जाना प्रीत पुरानी
भूल न जाना, दिल में बसा के
आज बहारें रूठ चली हैं
आज बहारें रूठ चली हैं, दिल की उम्मीदें टूट चली हैं
छलक रहा ऽ
छलक रहा ग़म का पैमाना,
भूल ना जाना प्रीत पुरानी
भूल ना जाना, दिल में बसा के