-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:dil dil dil na todo ye pyaar bharaa dil tere lie hai Movie:Pyaar Bharaa Dil Singer:Udit Narayan, Anuradha Paudwal Music:Nikhil Vinay Lyricist:Yogesh
दिल दिल दिल न तोड़ो गुमसुम तुम रहना छोड़ो
देखो कब से कहते हैं सनम
ये प्यार भरा दिल तेरे लिए है
दिल दिल दिल ना ...
दिल को संभालो यूं न उछालो पहलू से जो दिल गया
मेरा नाम लोगे इल्ज़ाम दोगे रुसवा करोगे पिया
सच ही कहता है तेरी खता है तूने चुराया है दिल
जीवन के सफ़र में हर एक डगर में तू है मेरी मंज़िल
दिल दिल दिल ना ...
तू प्यार कर ले इकरर कर ले बस आरज़ू है यही
तू पास आई दिल में समाई क्यों दूर फिर भी रही
तू तो है लड़का दिल मेरा धड़का हर बात तूने कही
मैं तो हूँ लड़की मैं कैसे कहती दिल की तो दिल में रही
दिल दिल दिल ना ...
ये पल नशीले छलिया रंगीले कल होंगे जाने कहां
मौसम का राही देगा गवाही हम तुम मिले थे यहां
इन वादियों में कैसी कशिश है कैसी है जादूगरी
दिल चाहता है मिल के गुज़ारें हम तुम यहीं ज़िंदगी
दिल दिल दिल ना ...
अब हम साथ जिएं मर जाएं
प्यार में किसी की जीत ना तो हार होती है
प्यार में भरे तकरार की मंज़िल तो प्यार होती है
मियां अंदर होता है बीवी भी अंदर होती है