dil ne phir yaad kiyaa bewafaa laut bhee aa

Title:dil ne phir yaad kiyaa bewafaa laut bhee aa Movie:Mahal Singer:Lata Mangeshkar Music:Khemchand Prakash Lyricist:Nakshab

English Text
देवलिपि


दिल ने फिर याद किया, बेवफ़ा लौट भी आ
बेवफ़ा लौट भी आ, बेवफ़ा लौट भी आ

दिल में फिर हूक उठी, दिल का फिर ख़ून हुआ
दिल ने फिर याद किया, बेवफ़ा लौट भी आ

मैंने इक ख़्वाब सा देखा था जो पूरा ना हुआ
मुझ को दुनिया से शिकायत है ना क़िस्मत से गिला
आसरा दे के मुहब्बत ने मुझे लूट लिया
बेवफ़ा लौट भी आ ...

हाए क्या जल गया सीने से जो उठता है धुआँ
डर है इस आग में जल जाए ना उल्फ़त का निशाँ
रुठने वाले मुहब्बत को मुसीबत ना बना
बेवफ़ा लौट भी आ ...