-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil ne to diyaa dhokhaa
Title:dil ne to diyaa dhokhaa Movie:Bedardi Singer:Mukesh Music:Roshan Lyricist:Kedar Sharma
दिल ने तो दिया धोखा मुहब्बत ने सज़ा दी
रोती हुई आँखों ने हँसी ग़म की उड़ा दी
दिल ने तो दिया धोखा ...
तिनकों को बचाता ही नहीं कुँज हवा से
बरबाद नशेमन हो तो हो मेरी बला से
दुनिया जो बसाई थी वो दुनिया ही मिटा दी
दिल ने तो दिया धोखा ...
इक मैं हूँ कि अब तक वो जफ़ाएं नहीं भूला
नज़रें नहीं भूला वो अदाएं नहीं भूला
इक तुम हो कि दो दिन में मेरी याद भुला दी
दिल ने तो दिया धोखा ...