dil se teree nigaah jigar tak utar gaee - - saigal

Title:dil se teree nigaah jigar tak utar gaee - - saigal Movie:non-Film Singer:K L Saigal Music:unknown Lyricist:Ghalib

English Text
देवलिपि


दिल से तेरी निगाह जिगर तक उतर गई
दोनों को इक अदा में रज़ामंद कर गई

वो बाद-ए-सबा की सर्मस्तियाँ कहाँ
उठिए बस अब कि लज्जत-ए-ख़्वाब-ए-सहर गई

देखो तो दिल फ़रेब ये अंदाज़-ए-नक़्श-ओ-पा
मौज-ए-ख़िराम-ए-यार भी क्या गुल क़दर गई

नज़ारे ने भी काम किया वाँ नक़ाब का
मस्ती से हर निगाह तेरे रुख़ पर बिखर गई

मारा ज़माने ने असदुल्लाह ख़ाक में
वो वलवले कहाँ, वो जवानी किधर गई