-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil shaam se doobaa jaataa hai
Title:dil shaam se doobaa jaataa hai Movie:Sanskaar Singer:Asha Bhonsle Music:Anil Biswas Lyricist:Sarshar Sailani
दिल शाम से डूबा जाता है -२
रात आएगी तो क्या होगा -२
जब नागन बनकर तनहाई -२
डस जाएगी तो क्या होगा -२
दिल शाम से डूबा ...
जब प्यास मेरे अरमानों की
हर साँस पे बढ़ती जाएगी -२
ये कश्ती जब तूफ़ानों से -२
टकराएगी तो क्या होगा -२
दिल शाम से डूबा ...
राह तकते अगर थक जाए नज़र
देती है तसल्ली आस मगर -२
जब आस तसली दे-दे कर -२
थक जाएगी तो क्या होगा -२
दिल शाम से डूबा ...