-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil to dil hai kisee din machal jaayegaa
Title:dil to dil hai kisee din machal jaayegaa Movie:Kab Kyon Aur Kahaan Singer:Mohammad Rafi Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Anjaan
दिल तो दिल है किसी दिन मचल जायेगा
एक दिन ये इरादा बदल जायेगा
चाहे हाँ कहिये, चाहे न कहिये ...
ऐसा इशारा होगा होगा
दिल ये हमारा होगा होगा
जान-ए-जिगर माना तेरा
पत्थर जिगर है, पत्थर जिगर
लेकिन मेरी आहों में है
इतना असर, हाँ इतना असर
धीरे धीरे ये पत्थर पिघल जायेगा
एक दिन ये इरादा बदल जायेगा ...
जादू चलेगा धीरे धीरे
गुस्सा ढलेगा धीरे धीरे
माह-ए-जबीं ये प्यार की
नाज़ुक उमर है नाज़ुक उमर
आयेगा दिल किस्पए कहाँ
किसको खबर है किसको खबर
दिल तुम्हारा किसी दिन फिसल जायेगा
एक दिन ये इरादा बदल जायेगा ...