-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil todane vaalon kee mahafil agar dil hamaaraa
Title:dil todane vaalon kee mahafil agar dil hamaaraa Movie:Ek Kunwaari Ek Kunwaaraa Singer:Kishore Kumar Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Prakash Mehra
दिल तोड़ने वालों की महफ़िल में आ गया हूँ
कैसे दुआएँ दूँ मैं बड़ी मुश्क़िल में आ गया हूँ
अगर दिल हमारा शीशे के बदले पत्थर का होता
पत्थर का होता तो टूटता न फूटता मानता न रूठता
न बार-बार हँसता न ज़ार-ज़ार रोता
अगर दिल हमारा ...
न एहसास होता ख़ुशी में ख़ुशी का -२
न महसूस होता ये ग़म ज़िन्दगी का
वो प्रीतम की गलियाँ नहीं ना सही
मुक़द्दर में कलियाँ नहीं ना सही
ये चुन-चुन के काँटों की माला ना पिरोता
अगर दिल हमारा ...
है काग़ज़ के फूलों का ये गुलिस्ताँ -२
महक इनकी नक़ली है नक़ली ख़िज़ाँ
सितमगर तुझे बेवफ़ा जानता
अगर तेरी नज़रों को पहचानता
घरौंदे मैं सपनों के क्यों कर संजोता
अगर दिल हमारा ...