-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil vaale dil geer huaa
Title:dil vaale dil geer huaa Movie:Yatrik Singer:Dhananjay Bhattacharya Music:Pankaj Mullick Lyricist:Pt. Bhushan
दिल वाले दिल गीर हुआ
क्या सोच रहा है तू, सोच रहा है तू
सुख और दुःख को समझ बराबर
धीरज, तू धीरज धर साधु
क्योँ सोच रहा क्योँ सोच रहा
क्या सोच रहा है तू ...
खोटी दुनिया भले बुढ़े की
कर न सके पहचान
ग्यान वान पर कीच उछाले
(मूरख को दे मान) - २
तू अपमान को मान समझ कर
पोँछ डाल आँसू
क्योँ सोच रहा क्योँ सोच रहा
क्या सोच रहा है तू ...
हँसी खुशी और रोना धोना
(जग के झूठे खेल) - २
तन मन में जो बसा है सबके
बढ़ा तू उससे मेल
बढ़ाके उससे मेल
(साधु मन पर पा क़ाबू) - २
क्योँ सोच रहा क्योँ सोच रहा
क्या सोच रहा है तू