dilawaale dilawaale tum preet na kar pachhataanaa

Title:dilawaale dilawaale tum preet na kar pachhataanaa Movie:Natak Singer:Uma Devi Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


दिलवाले दिलवाले
जल-जल कर ही मर जाना
तुम प्रीत न कर पछताना -२
दिलवाले दिलवाले

( प्रीत की दिल से आग़ उठे
और दोनों तरफ़ लग जाये ) -२
तन को जलाये मन को जलाये -२
फिर भी न निकले हाय -२
एक शमा हो एक परवाना

तुम प्रीत न कर पछताना -२
दिलवाले दिलवाले

( रंग-रंगीली दुनिया में हैं
रंग-रंग के धोखे
दो दिन की जीवन-माया
इसको ना बिताना रो के ) -२
हँस-हँस कर प्रीत निभाना

तुम प्रीत न कर पछताना -२
दिलवाले दिलवाले
जल-जल कर ही मर जाना
तुम प्रीत न कर पछताना -२
दिलवाले दिलवाले