dil-e-naadaan tujhe huaa kyaa hai - ghalib (pakistan)

Title:dil-e-naadaan tujhe huaa kyaa hai - ghalib (pakistan) Movie:Ghalib (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Tasdak Hussain Lyricist:Ghalib

English Text
देवलिपि



दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है -२
आख़िर इस दर्द की दवा क्या है
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है

हम हैं मुश्ताक़ और वो बेज़ार -२
या इलाही ये माजरा क्या है
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है


हम भी मुँह में ज़बान रखते हैं
हम भी मुँह में

हम भी मुँह में ज़बान रखते हैं
काश पूछो की मुद्दआ क्या है
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है


हम को उनसे वफ़ा की है उम्मीद
जो नहीं जानते वफ़ा क्या है -२
दिल-ए-नादाँ तुझे हुआ क्या है