-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
din kushee kaa chhup gayaa raat gam kee aa gaee
Title:din kushee kaa chhup gayaa raat gam kee aa gaee Movie:Aaj ki Raat Singer:Suraiyya Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Rajinder Krishan
दिन ख़ुशी का छुप गया
रात ग़म की आ गई -२
प्यार के जहान में
दर्द बन के छा गई -२
दिन ख़ुशी का छुप गया
रात ग़म की आ गई -२
याद आ के रह गई प्यार की कहानियाँ
आँसुओँ में बह गईं
प्यार की कहानियाँ -२
प्यार बन के जो खिली
वो कली मुरझा गई -२
दिन ख़ुशी का छुप गया
रात ग़म की आ गई -२
हाय क्यूँ बिछड़ गया-२
दिल से दिल मिला हुआ -२
तू नहीं तो ज़िंदगी
चराग है बुझा हुआ -२
दो दिलों के प्यार में
क्यूँ जुदाई आ गई -२
दिन ख़ुशी का छुप गया
रात ग़म की आ गई -२
रूठ के चले गये दिन मेरी बहार के
फूल ही बिखर गये
ज़िंदगी के हार के -२
दिल की आस टूट के
आँसुओं में आ गई -२
दिन ख़ुशी का छुप गया
रात ग़म की आ गई -२
प्यार के जहान में
दर्द बन के छा गई -२