do boonde saavan kee haay

Title:do boonde saavan kee haay Movie:Phir Subah Hogi Singer:Asha Bhonsle Music:Khaiyyam Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


दो बूँदे सावन की हाय दो बूँदे सावन की
एक सागर की सीप में टपके और मोती बन जाये
दूजी गन्दे जल में गिरकर अपन आप गवाये
किसको मुजरिम समझे कोई किसको दोष लगाये
दो बूँदे सावन की

दो कलियाँ गुलशन की हाय दो कलियाँ गुलशन की
एक सेहरे के बीच गुंधे और मन ही मन इतराये
एक अर्थी के भेंट चढ़े और धूलि मे मिल जाये
किसको मुजरिम समझे कोई किसको दोष लगाये - २
दो कलियाँ सावन की

दो सखियाँ बचपन की हाय दो सखियाँ बचपन की
एक सिंहासन पर बैठे और रूपमती कहलाये
दूजी अपने रूप के कारण गलियों मे बिक जाये
किसको मुजरिम समझे कोई किसको दोष लगाये
दो सखियाँ बचपन की