-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
do chamakatee aankhon men kal kvaab sunaharaa
Title:do chamakatee aankhon men kal kvaab sunaharaa Movie:Detective Singer:Geeta Dutt Music:Mukul Roy Lyricist:Shailendra Singh
दो चमकती आँखों में कल ख़्वाब सुनहरा था जितना
हाय, ज़िंदगी तेरी राहों में आज अँधेरा है उतना
दो चमकती आँखों में ...
हम ने सोचा था जीवन में फूल, चाँद और तारे हैं
क्या ख़बर थी साथ में इनके काँटे और अंगारे हैं
हम पे क़िस्मत हँस रही है,
हम पे क़िस्मत हँस रही है कल हँसे थे हम जितना
दो चमकती आँखों में ...
इतने आँसू इतनी आहें दिल के दामन पे लेकर
जाने कब तक चलना होगा सूनी सूनी राहों पर
ऐ मुक़द्दर ये तो बता दे,
ऐ मुक़द्दर ये तो बता दे मुझको सहना है कितना
दो चमकती आँखों में ...