do din kee muhabbat men ham ne

Title:do din kee muhabbat men ham ne Movie:Chhote Babu Singer:Talat Mehmood Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


दो दिन की मुहब्बत में हम ने
कुछ खोया है कुछ पाया है
दो ग़म के आँसु हम को मिले
जीने का चैन गँवाया है
दो दिन की मुहब्बत में हम ने ...

अरमाँ हैं जो नीकले ही नहीं
कुछ आँसू है जो बहे नहीं
कुछ ऐसे भी अफ़साने हैं
जो हम ने किसी से कहे नहीं
कुछ हँसी में बदले हैं आंसू
और अपना दर्द छुपाया है
दो दिन की मुहब्बत में हम ने ...

ऐ दिल तू हमें तड़पाता था
ले हम ने रुलाया है तुझ को
ऐ दिल की लगी तू जलाती थी
ले हम ने जलाया है तुझ को
इस दर्द को वो जाने जिस ने
घर अपना कभी जलाया है
दो दिन की मुहब्बत में हम ने ...

इस बात पे खुश है दिवाना
मेरे ज़ख़्म किसी के काम आये
एक रोग नया हम ले बैठे
क्या जाने कब आराम आये
ऐ दिल इतना बेदार न हो
जब ग़म को गले लगाया है
दो दिन की मुहब्बत में हम ने ...