-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
do rang duniyaa ke aur do raaste
Title:do rang duniyaa ke aur do raaste Movie:Do Raaste Singer:Mukesh Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Anand Bakshi
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते -२
दो रूप जीवन के जीने के वास्ते
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते
सोच समझ के पाँव रखे
समझा दो हर दीवाने को -२
इक रस्ता मन्दिर को जाये
इक जाये मैख़ाने को -२
रास्ता भूल न जाये
राही धोखा ना खाये
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते
दो रूप जीवन के जीने के वास्ते
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते
एक हैं ऐसे लोग जो
औरों की ख़ातिर जीते हैं -२
दूसरे वो जो अपनी ख़ातिर
अपनों का ख़ून भी पीते हैं -२
कोई फूल खिलाये
कोई काँटे बिखराये
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते
दो रूप जीवन के जीने के वास्ते
दो रंग दुनिया के और दो रास्ते
और दो रास्ते -३