-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dolee chadhate hee heer ne bain kiye
Title:dolee chadhate hee heer ne bain kiye Movie:Heer Ranjha Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Madan Mohan Lyricist:Kaifi Azmi
डोली चढ़ते ही हीर ने बैन किये ओ~
मुझे ले चले बाबुल ले चले
वे~ मुझे रोक ले बाबुल रोक ले तू
डोली बैरी कहार लै चले रे
दो चार घड़ी भी न चैन पाया
दुःख दर्द मुसीबतें लै चले
वे~ मेरा कहा सुना सब माफ़ करना
कुछ रोज़ तेरे घर रह चले वे
तुझे राँझना रब के हवाले किया
हम देस में ज़ालिमा के चले
वे~ रही प्यार की झोली देख खाली
कोई चीज़ भी साथ न ले चले वे
मेरे बाद ख़बर तेरी कौन लेगा
तेरे भाग में है तन्हाइयाँ
वे~ मुझे और उम्मीद थी और हुआ
की रब ने बेपरवाइंया वे
ओ~ की रब ने बेपरवाइंया वे