-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
duaa kar gam-e-dil, kudaa se duaa kar
Title:duaa kar gam-e-dil, kudaa se duaa kar Movie:Anaarkali Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Rajinder Krishan
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर
वफ़ाओं का मजबूर दामन बिछा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर
जो बिजली चमकती है उनके महल पर
वो कर ले तसल्ली, मेरा घर जला कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर - २
सलामत रहे तू, मेरी जान जाए - २
मुझे इस बहाने से ही मौत आए
करूँगी मैं क्या चंद साँसें बचा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर - २
(मैं क्या दूँ तुझे मेरा सब लुट चुका है
दुआ के सिवा मेरे पास और क्या है) - २
गरीबों का एक आसरा-ए-खुदा है - २
मगर मेरी तुझसे यही इल्तजा है
न दिल तोड़ना दिल की दुनिया बसा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर - २
वफ़ाओं का मजबूर दामन बिछा कर
दुआ कर ग़म-ए-दिल, खुदा से दुआ कर - २