-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:duniyaa banaane vaale raamojee Movie:Baap Beti Singer:Lata Mangeshkar Music:Roshan Lyricist:Pradeep
दुनिया बनाने वाले रामोजी
गज़ब सा है तेरा इंतज़ाम
दुनिया बनाने वाले रामोजी
गज़ब सा है तेरा इंतज़ाम
रोशनी करने को रोज़ सूरज आता
रात को चुप-चाप चाँद पहरा लगाता
दसो दिशाओं में पवन जम के धुलाता()
लाख परिन्दों का भीड़ झूम के गाता
वाह रे वाह रे दाता
अरे वाह रे वाह रे दाता क्या ख़ूब तेरा काम
दुनिया बनाने वाले रामोजी ...
अजब तेरा जादू है अजब तेरा खेल
जलते हैं तारों के दिये रोज़ बिना तेल
आग का होता नहीं पानी से कभी मेल
फिर भी बादलों में लगी बिजलियों की बेल
गहरे समन्दर के भी अन्दर है धूम धाम
दुनिया बनाने वाले रामोजी ...
कुछ ज़रूर है तेरी कुदरत में करामात
कुछ ज़रूर है
कुछ ज़रूर है तेरी कुदरत में करामात
तेरे इशारे पे यहाँ बन रही हर बात
ये ज़मीन ये गगन, ये प्रकश ये पवन
ये समुद्र ये पहाड़ ये भी
तू ने हर इक पे दी है बिना दाम
दुनिया बनाने वाले रामोजी ...