-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:duniyaa ek kahaanee re bhaiyaa Movie:Afsaanaa Singer:Mohammad Rafi Music:Husnlal-Bhagatram Lyricist:Saraswati Kumar Deepak
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी -२
तूने कह दी मैंने कह दी दुनिया एक कहानी
इस दुनिया के मेले में कोई राजा है कोई रानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
इस मेले में हार जीत है और मेले का मेल -२
इस मेले में उड़न खल्टोले हाथी घोड़े रेल
कहीं हिण्डोले कहीं तमाशे तरह तरह के खेल
इस मेले में पाना खोना जीवन बहता पानी
रे भैया दुनिया एक कहानी -२
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
हरियल ले लो परियल ले लो ले लो चन्दा तारा
आओ चुन्नू आओ मुन्नू
आओ चुन्नू आओ मुन्नू ले लो नया गुब्बारा
मुनिया रानी
मुनिया रानी हमें बता दो क्या है नाम तुम्हारा
कस कर डोर पकड़ना बिटिया मत करना नादानी
इस धागे में बँधी रहेगी तेरी प्रीत पुरानी
रे भैया दुनिया एक कहानी -२
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
आज यहाँ कल कहाँ हमें ले जायेगी तक़दीर
कौन कहे किसकी आँखों में कब भर आये नीर
एक बार जो खिंची प्रीत की मिटती नहीं लकीर
भूल न जाना भटक न जाना माया आनी जानी
रे भैया दुनिया एक कहानी -२
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी