duniyaa ke saath chal pyaare

Title:duniyaa ke saath chal pyaare Movie:Pocketmaar Singer:Geeta Dutt, Chorus Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


गी: दुनिया के साथ चल प्यारे
ऐसे न हाथ मल प्यारे
दो दिन बहार, हँस कर गुज़ार
है ये रीत आज कल प्यारे
दुनिया के साथ चल प्यारे
ऐसे न हाथ मल प्यारे

को:

गी: ( जब तक जवान ये दिल है
दुनिया हसीन महफ़िल है
मस्ती में डूब कर जी ले
हर साँस तेरी मंज़िल है ) -२
क्या ऐतबार फिर ये बहार
आये ना आये कल प्यारे
दुनिया के साथ चल प्यारे
ऐसे न हाथ मल प्यारे

को:

गी: ( थोड़ी हैं चाँदनी रातें
हो मत सोच होश की बातें
ख़ुशियों की धूप के पीछे
ग़म की लगी हैं बरसातें ) -२
सारे उसूल बिलकुल फ़ज़ूल
तू गँवा ना एक पल प्यारे

दुनिया के साथ चल प्यारे
ऐसे न हाथ मल प्यारे
दो दिन बहार, हँस कर गुज़ार
है ये रीत आज कल प्यारे
दुनिया के साथ चल प्यारे
ऐसे न हाथ मल प्यारे

आ

को: