-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:duniyaa kee nazar hai buree zulfen na sanvaaraa karo Movie:Agra Road Singer:Geeta Dutt, Mohammad Rafi Music:Roshan Lyricist:Prem Dhawan
र : दुनिया की नज़र है बुरी ज़ुल्फ़ें न सँवारा करो
गी : जाओ-जाओ बेईमान बलमा हमें ताने न मारा करो
र : दुनिया की नज़र ...
देख ज़रा तू मुड़ के ज़ालिम सदके ऐसी चाल के
गी : मेरे सामने आना बलम दिल को ज़रा स.म्भाल के
र : आ तेरे क़दमों पे दिल रख दूँ गोरी जब भी इशारा करे
गी : जाओ-जाओ बेईमान ...
बातों ही बातों में अजी बन बैठे दिलदार क्यों
र : अपना बना के पास बुला के फिर हमसे तक़रार क्यों
गी : जाओ तुम्हें पास बुलाया किसने ज़रा दूर से नज़ारा करो
र : दुनिया की नज़र ...
एक तो तीखे नैना ऊपर से कजरे की धार रे
गी : हो जाए ना पार जिगर के दोधारी तलवार रे
र : हाय तेरे प्यार के मारे हैं नज़रों से न मारा करो
दुनिया की नज़र ...