-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
duniyaa kyaa jaane meraa afasaanaa
Title:duniyaa kyaa jaane meraa afasaanaa Movie:Dillagi Singer:Suraiyya Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
( दुनिया क्या जाने मेरा अफ़साना
क्यूँ गाये दिल उलफ़त का तराना ) -२
दुनिया क्या जाने
हो ओ ओ
( नींद न आये दिल बस में नहीं
तू है कहीं तो पिया मैं हूँ कहीं ) -२
ओ साजनवा रे
ओ बालमवा रे
चाँदनी रातें और ये समाँ
रुत भी अनोखी मैं भी जवाँ
मैं भी दीवानी तू भी दीवाना
फिर कैसे बीते मौसम सुहाना
हो ओ
( रात कटे न बिन तेरे पिया
आजा अकेले नहीं लागे जिया ) -२
ओ साजनवा रे
ओ बालमवा रे
झिलमिल तारे मस्त हवा
छेड़ दे मुरली आ के ज़रा
हो ओ
तेरे संग गाऊँ मैं क्या गाना
सुन-सुन के जिसको नाचे ज़माना
दुनिया क्या जाने मेरा अफ़साना
क्यूँ गाये दिल उलफ़त का तराना
दुनिया क्या जाने