duniyaa men aayaa hai to phool khilaae jaa

Title:duniyaa men aayaa hai to phool khilaae jaa Movie:Mere Arman Mere Sapne Singer:Mohammad Rafi Music:N Dutta Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


दुनिया में आया है तो फूल खिलाए जा
आँसू किसी के ले के ख़ुशियाँ लुटाए जा

छोटी सी ज़िन्दगी तेरी हँस के गुज़ार दे
अपनी बिगाड़ के किसी की सँवार दे
जो हो बेगाना यहाँ अपना बनाए जा
आँसू किसी के ...

आया था प्यार से तो जाना भी प्यार से
करना गिला नाअ कभी जान-ए-बहार से
दिल पर जो बीत रही है दिल में छुपाए जा
आँसू किसी के ...

आज तेरी आरज़ू बन गई दास्ताँ
फूलों पे आज होता तेरा भी आशियाँ
बुझ गई शमा तेरी किसी की जलाए जा
आँसू किसी के ...