duniyaa men gareebon ko aaraam naheen milataa

Title:duniyaa men gareebon ko aaraam naheen milataa Movie:Zamindar Singer:Shamshad Begum Music:Ghulam Haider Lyricist:Qamar Jalalabadi, Behzad Lucknowi

English Text
देवलिपि


दुनिया में ग़रीबों को आराम नहीं मिलता
रोते हैं तो हँसने का पैग़ाम नहीं मिलता

ग़ुरबत की कहानी है आँखों की ज़ुबानी है
आग़ाज़ को रोते हैं अंजाम नहीं मिलता

सौ जाम ग़रीबी के क़िसमत ने पिलाये हैं
जिस जाम में राहत है वो जाम नहीं मिलता

जो कोई भी आता है ठोकर ही लगाता है
मर के भी ग़रीबों को आराम नहीं मिलता