-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
duniyaa men har kisee kee
Title:duniyaa men har kisee kee Movie:Chhota Bhai Singer:Chorus Music:Pankaj Mullick Lyricist:Rajinder Krishan
दुनिया में हर किसी की क़िस्मत जुदा-जुदा है
एक मोतियों से खेले एक ख़ाक में मिला है
एक वो है जो मज़े से फूलों पे सो रहा है
और दूसरा बिचारा काटों पे रो रहा है
अजी तुम ही कहो ये कैसा इन्साफ़ हो रहा है
दुनिया में हर किसी की ...
पैसा है पास जिस के दुनिया है उस के बस में
दुनिया उसी को माने जो खायें झूटी क़स्में
अजी तुम ही कहो समझ कर अच्छी हैं क्या ये रस्में
दुनिया में हर किसी की ...
सब एक जगह पे बैठे हर कोई एक सारा
ऊँचा न कोई नीचा छोटा हो ना बड़ा हो
बन जाये सारी दुनिया एक घर तो क्या मज़ा है
दुनिया में हर किसी की ...