-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
duniyaa men sabhee chehare duniyaa isee kaa naam hai
Title:duniyaa men sabhee chehare duniyaa isee kaa naam hai Movie:Duniya Singer:Mukesh, Sharda Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:S H Bihari
मु : दुनिया में सभी चेहरे लगते तो हैं पहचाने
शा : क्यों फिर भी हैं अनजाने ये बात वही जाने
दो : दुनिया इसी का नाम है दुनिया इसी को कहते हैं
अपने ही अपनों से यहाँ बेगाने जैसे रहते हैं
दुनिया इसी का नाम ...
मु : जो हम चाहें जो तुम चाहो वो कब होता है दुनिया में
शा : मुक़द्दर के इशारों पे ये सब होता है दुनिया में
दो : ये सब होता है दुनिया में
दुनिया इसी का नाम ...
मु : कभी उस मोड़ पर लूटा गया है कारवाँ दिल का
जहाँ से दो क़दम ही फ़ासला बाक़ी था मंज़िल का
शा : यहाँ कहती है ख़ामोशी हज़ारों ग़म के अफ़साने
मगर इसी बात का मतलब कोई बेदर्द क्या जाने
दो : दुनिया इसी का नाम ...