duniyaa ne chhedeen kahaaniyaan

Title:duniyaa ne chhedeen kahaaniyaan Movie:Ek Thaa Raajaa Singer:Mukesh, Shamshad Begum Music:C R Subbaaraaman Lyricist:Pt Sudarshan

English Text
देवलिपि


श : दुनिया ने छेड़ी कहानियाँ -२
मु : दुनिया ने छेड़ी कहानियाँ -२
श : दुनिया ने छेड़ी रसीली कहानियाँ
सुन-सुन जागीं जवानियाँ

मु : नए तीर चढ़ाने लगे अब कमाँ पर
श : नई बातें आने लगीं अब ज़ुबाँ पर
मु : नया रंग उभरा
श : नया रूप जागा नया रंग उभरा
मु : नया रूप जागा
( क़यामत की ) -२ हैं ये निशानियाँ
दो : दुनिया ने छेड़ी ...

मु : नए फूल खिलने लगे अब जहाँ में
श : नए चाँद-तारे बने आसमाँ में
मु : नया जोश मन में
श : नई शान तन पर नया जोश मन में
मु : नई शान तन पर
दो : ( नई हैं ) -२ लहू में रवानियाँ
दुनिया ने छेड़ी ...