duniyaa pyaaree-pyaaree re naee niraalee duniyaa pyaaree-pyaaree re

Title:duniyaa pyaaree-pyaaree re naee niraalee duniyaa pyaaree-pyaaree re Movie:Age Badho Singer:Khursheed Music:Sudhir Phadke Lyricist:Amar Varma

English Text
देवलिपि


हो
दुनिया प्यारी-प्यारी रे
हो नई निराली दुनिया प्यारी-प्यारी रे
दुनिया प्यारी-प्यारी रे

घर में हो नैनों का चन्दा
हो
घर में हो नैनों का चन्दा
देख-देख मुसकावूँ
तानों की डोरी बाँधूँ
पलकों पे उसे बुलावूँ
तानों की डोरी बाँधूँ
पलकों पे उसे बुलावूँ रे
झूला झुले लाल हमारा
मैं जावूँ बलिहारी रे -२

हो नई निराली दुनिया प्यारी-प्यारी रे
दुनिया प्यारी-प्यारी रे

चाँद बना
आ हां हां
चाँद बना घर का उजियारा
हो
चाँद बना घर का उजियारा
गिरते परते डोले रे -२
दादी की आँखों का तारा
म म म म बोले रे
फूल उठी मैया के मन की
नन्हीं सी फुलवारी रे -२

हो नई निराली दुनिया प्यारी-प्यारी रे
दुनिया प्यारी-प्यारी रे

बाबू आये
हाँ हाँ
बाबू आये -२
लाल ज़रा गोदी में जाना -२
छोड़ो जी छोड़ो -२
तुमको आये न खिलाना
छोड़ो जी छोड़ो
तुमको आये न खिलाना
मुन्ना को तो लगती है
माँ की गोदी प्यारी रे -२

हो नई निराली दुनिया प्यारी-प्यारी रे
दुनिया प्यारी-प्यारी रे

मीठी निंदिया चन्दा सो ले
ऊं ऊं
मीठी निंदिया चन्दा सो ले
तो मैं लोरी गावूँ -२
रूठ गये सैंयाँ ना माने
जा कर उन्हें मनावूँ -२
खेल-खेल में ही ऐसे कट
जाये उमरिया सारी रे -२

हो नई निराली दुनिया प्यारी-प्यारी रे
दुनिया प्यारी-प्यारी रे
हो
दुनिया प्यारी-प्यारी रे