dupattaa meraa malamal kaa rang saletee halakaa

Title:dupattaa meraa malamal kaa rang saletee halakaa Movie:Adaalat Singer:Geeta Dutt, Chorus, Asha Bhonsle Music:Madan Mohan Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


ओ हो
आ : दुपट्टा मेरा मलमल का रंग सलेटी हलका हा
दुपट्टा मेरा मलमल का रंग सलेटी हलका
गी : ज़माना लुट जायेगा ओय सर से अगर ढलका -२

आ : बटन मेरे कुर्ते के हाय चनवे
बटन मेरे कुर्ते के सितारे आसमानी सजना
गी : होय इसी लिये देखा ना अंधेरा कभी तेरे अंगना -२

आ : ओ तुमसा भी कोई ना हाय चनवे
ओ तुमसा भी कोई ना ज़माने में निडर होगा
गी : वहीं पे दम तोड़ेंगे जहाँ पे तेरा दर होगा
हाय वहीं पे दम तोड़ेंगे जहाँ पे तेरा दर होगा

आ : दुपट्टा मेरा मलमल का रंग सलेटी हलका
गी : ज़माना लुट जायेगा ओ सर से अगर ढलका -२