-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:eeshvar satya hai satyam shivam sundaram Movie:Satyam Shivam Sundaram Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Narendra Sharma
ल: ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
जागो उठ कर देखो
जीवन जोत उजागर है
सत्यम शिवम सुन्दरम -२
को: ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
सत्यम शिवम सुन्दरम
ल: सत्यम शिवम सुन्दरम -२
राम अवध में
राम अवध में काशी में शिव कान्हा ब्रिन्दवन में
दया करो प्रभु देखूँ इनको
दया करो प्रभु देखूँ इनको हर घर के आँगन में
राधा-मोहन शरणम
सत्यम शिवम सुन्दरम
आऽ
को: सत्यम शिवम सुन्दरम
ल: एक सूर्य है
एक सूर्य है एक गगन है एक ही धरती-माता
दया करो प्रभु एक बनें सब
दया करो प्रभु एक बनें सब सबका एक से नाता
राधा-मोहन शरणम
सत्यम शिवम सुन्दरम -२
आऽ
को: सत्यम शिवम सुन्दरम
ल: ईश्वर सत्य है
सत्य ही शिव है
शिव ही सुन्दर है
को: सत्यम शिवम सुन्दरम
ल: आऽ