-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:ek baar dharatee par aakar dekh zaraa bhagavaan Movie:Banjaarin Singer:Mukesh Music:Pardesi Lyricist:Pt. Madhur
मु : एक बार धरती पर आकर देख ज़रा भगवान
तेरे हाथों आज हुआ बरबाद तेरा इन्सान
देख ज़रा भगवान
को : आकर देख ज़रा भगवान -२
ज़ुल्म किया क्यों पालनहारे चिता बन गई है द्वारे-द्वारे
माँ की गोदी आज बनी है एक जलता शम्शान
देख ज़रा भगवान
को : आकर देख ज़रा भगवान -२
बिछड़ गया है बहन से भाई दुल्हन की टूटी शहनाई
हाय पिता ने मरते देखा अपना पुत्र जवान
देख ज़रा भगवान
को : आकर देख ज़रा भगवान -२
मंदिर की रो रही दीवारें मस्ज़िद भी अब यही पुकारे
वही है धरती वही गगन है कहाँ तेरा ईमान
देख ज़रा भगवान
को : आकर देख ज़रा भगवान -२
तेरा देखा ख़ूब तमाशा पलट गया क़िस्मत का पासा
बदल डाल अब नाम तू अपना ओ रहबर रहमान
देख ज़रा भगवान
एक बार धरती पर ...
को : आकर देख ज़रा भगवान -२