ek baar phir se aajaa dil men mere samaa jaa

Title:ek baar phir se aajaa dil men mere samaa jaa Movie:Elan Singer:Surendra Nath Music:Naushad Lyricist:Zia Sarhadi

English Text
देवलिपि


एक बार फिर से आजा
दिल में मेरे समा जा
एक बार फिर से आजा

ऐ ज़िन्दगी की राहत
ऐ जन्नतों की जन्नत
एक बार फिर से आजा
दिल में मेरे समा जा
एक बार फिर से आजा

हूरें निसार तुझ पर
सदक़े बहार तुझ पर
( जान-ए-बहार तू है
दिल का क़रार तू है ) -२
तुझको क़सम हया की
अपनी हर एक अदा की
इक बार मुस्करा जा

दिल में मेरे समाँ जा
एक बार फिर से आजा

देखा है जब से तुझको
दीवाना हो रहा है
मैं इस से और ये मुझसे
बेगाना हो रहा है

दिल है मगर नहीं है
सब कुछ है पर नहीं है
तेरे बग़ैर दुनिया
या ख़ाब या खिलौना
इस ख़ाब से जगा जा

दिल में मेरे समाँ जा
एक बार फिर से आजा -२
दिल में मेरे समाँ जा
एक बार फिर से आजा