ek dharatee hai ek hai gagan

Title:ek dharatee hai ek hai gagan Movie:Adhikaar Singer:Meena Kapoor Music:Avinash Vyas Lyricist:Neelkanth Tiwari

English Text
देवलिपि


एक धरती है एक है गगन
एक मन मेरा एक है लगन, ओ सजन

जितने अम्बर में हैं तारे
साजन मेरे संग जितने न्यारे
आ आ मेरे नैनों में उतने खिले सपन, ओ सजन
एक धरती है एक है गगन
एक मन मेरा एक है लगन, ओ सजन

ओ ओ चन्दा तोरी मैं हूँ चकोरी
जनम जनम का नाता
प्यार हमारा रोज़ गगन में
तारों के दीप जलाता
आ आ इन तारों में चमके मन की अगन, ओ सजन
एक धरती है एक है गगन
एक मन मेरा एक है लगन, ओ सजन

चाहे टोओटे जीवन बीन
चाहे टोओटे तार पिया
लेकिन कभी न टोओटे मन की
मधुर मधुर झनकार पिया
ओ ओ पिया छोटे न अपना ये बन्धन, ओ सजन
एक धरती है एक है गगन
एक मन मेरा एक है लगन, ओ सजन