-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ek dil do hain talabgaar badee mushkil hai
Title:ek dil do hain talabgaar badee mushkil hai Movie:Darwaza Singer:Talat Mehmood, Suman Kalyanpur Music:Nashad Lyricist:Khumar Barabankwi
स : एक दिल दो हैं तलब्गार बड़ी मुश्किल है
त : कश्मकश में है मेरा प्यार बड़ी मुश्किल है
आ~
त : ढूँढती हैं तुझे हर सू मेरी प्यासी आँखें
कैसे हो अब तेरा दीदार बड़ी मुश्किल है
आ~
स : दिल में जो कुछ है ज़बाँ पर नहीं लाया जाता
घुट के दम तोड़ न दे प्यार बड़ी मुश्किल है
आ~
त : सामने है मेरे अरमानों की मन्ज़िल लेकिन -२
मुफ़्लिसी बन गई दीवार बड़ी मुश्किल है