-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ek nagmaa ek taaraa ek gunchaa ek jaam
Title:ek nagmaa ek taaraa ek gunchaa ek jaam Movie:Naghma-E-Dil (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Saghar Siddiqui
एक नग़्मा एक तारा एक ग़ुँचा एक जाम
ऐ ग़म-ए-दौराँ ग़म-ए-दौराँ तुझे मेरा सलाम
ज़ुल्फ़ आवारा गरेबाँ चाक घबराई नज़र
इन दिनों ये है जहाँ में ज़िंदगानी का निज़ाम
चन्द तारे टूट कर दामन में मेरे आ गिरे
मैंने पूछा था सितारों से तेरे ग़म का मक़ाम
पड़ गईं पैराहन-ए-सुबह-ए-चमन पर सलवटें
याद आ कर रह गई है बेख़ुदी की एक शाम
तेरी इस्मत हो के हो मेरे हुनर की चाँदनी
वक़्त के बाज़ार में हर चीज़ के लगते हैं दाम