-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ek pate kee baat sunaaoon sun mere hamajolee
Title:ek pate kee baat sunaaoon sun mere hamajolee Movie:Pyaar Ki Kahaani Singer:Mohammad Rafi Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
एक पते की बात सुनाऊँ सुन मेरे हमजोली
सबसे अच्छी सबसे सुन्दर बोली प्रेम की बोली
ये जीवन संग्राम नहीं जीवन है खेल तमाशा
कड़वे बोल न बोलो भैया बोलो मीठी भाषा
कड़वी बात लगे दिल पर बन के बंदूक की गोली
सबसे अच्छी सबसे ...
क्या पूरब है क्या पश्चिम क्या उत्तर दक्खन है
हम सब एक चमन के पंछी एक हमारा गुलशन है
सब एक हैं तो क्यों अलग बनाएँ अपनी टोली
सबसे अच्छी सबसे ...
एक के पास ज़्यादा है और एक के पास जो कम है
बाँट लें एक बराबर आपस में तो फिर क्या ग़म है
बोलो फिर क्यों फैलाएँ हम जाकर अपनी झोली
सबसे अच्छी सबसे ...