ek phool hans ke jeene kaa dhang sikhaaye jaa

Title:ek phool hans ke jeene kaa dhang sikhaaye jaa Movie:Parwana Singer:K L Saigal Music:Khemchand Prakash Lyricist:D N Madhok

English Text
देवलिपि


एक फूल हंस के बाग़ में कलियाँ खिलाये जा
शबनम के अश्क अपनी हँसी में छुपाये जा

जीने का ढंग सिखाये जा
काँटों की नोक पर खड़ा मुस्कुराये जा
जीने का ढंग सिखाये जा ...

भँवरे ने तेरे कानों में कुछ गुनगुना दिया
ये कह के राज़-ए-ज़िंदगी तुझको बता दिया
रोते हुए जहान में तू मुस्कुराये जा, तू मुस्कुराये जा
जीने का ढंग सिखाये जा ...

बुलबुल की सदाओं में भी पैग़ाम यही है
कोयल की पीहकू सुबह शाम यही है
ओ हँसते हुए फूल तेरे हुस्न पे सदक़े
पतझड़ में क्या करे कोई इतना बताये जा
जीने का ढंग सिखाये जा ...