-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
ek samay par do barasaaten
Title:ek samay par do barasaaten Movie:Jhoola Singer:Manna De Music:Salil Choudhary Lyricist:Rajinder Krishan
एक समय पर दो बरसातें -२
बादल के संग आँख भी भरसे
चारों ओर है जल-थल जल-थल -२
फिर भी प्यासा मनवा तरसे
एक समय पर दो बरसातें
( उमड-घुमड जब छायीं घटायें
नीर बरसेगा सबने जाना ) -२
कोई न जाने दिल में तूफ़ाँ
कब आ जाये और किधर से
एक समय पर दो बरसातें
( आग लगी है दिल में लेकिन
देख रहा है आँख का पानी ) -२
शोलों के संग बहती नदिया
निकल रही है एक ही घर से
एक समय पर दो बरसातें
बादल के संग आँख भी भरसे
चारों ओर है जल-थल जल-थल
फिर भी प्यासा मनवा तरसे
एक समय पर दो बरसातें