ek subah ek mod par

Title:ek subah ek mod par Movie:Hip Hip Hurray Singer:unknown Music:Vanraj Bhatia Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


एक सुबह एक मोड़ पर मैंने कहा उसे रोक कर
हाथ बढ़ा अए ज़िंदगी, आँख मिलाकर बात कर

रोज़ तेरे जीने के लिये
एक सुबह मुझे मिल जाती है
मुरझाती कोई शाम अगर तो
रात कोई खिल जाती है
मैं रोज़ सुबह तक आता हूँ
और रोज़ शुरू करत हूँ सफ़र
हाथ बढ़ा अए ज़िंदगी, आँख मिलाकर बात कर

तेरे हज़ारों चेहरों में
एक चेह्रा है मुझसे मिलता है
आँखों का रंग भी एक सा है
आवाज़ का अंग भी मिलता है
सच पूचो तो हम दो जुड़व हैं
तू शाम मेरी मैं तेरी सहर
हाथ बढ़ा अए ज़िंदगी, आँख मिलाकर बात कर