ek teraa sundar mukhadaa ek teraa pyaar

Title:ek teraa sundar mukhadaa ek teraa pyaar Movie:Bhai Bhai Singer:Mohammad Rafi Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


एक तेरा सुन्दर मुखड़ा एक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्क़िल
एक तेरा सुन्दर ...
इस ओर ढूँढूँ चाहे उस ओर ढूँढूँ कोई मंज़िल -२
मिलना मुश्क़िल
एक तेरा सुन्दर ...

आ के सिरहाने तेरे तुझको जो देखा
हर साँस मेरा फिर तो ख़ुशबू से महका
जैसी मिली है मुझको ऐसी सुहानी कोई मंज़िल
मिलना मुश्क़िल
एक तेरा सुन्दर ...

रेशम से ग़ेसू तेरे रातें मिलन की
ख़ामोश लब कहते हैं बातें मिलन की
देखे हज़ारों क़ातिल ऐसा हसीन कोई क़ातिल
मिलना मुश्क़िल
एक तेरा सुन्दर ...