faasale aise bhi honge ye kabhee sochaa na thaa

Title:faasale aise bhi honge ye kabhee sochaa na thaa Movie:Live In Concert 2 (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Adeeb Hashmi

English Text
देवलिपि


ना उड़ा यूं ठोकरों से मेरी खाक-ए-कब्र ज़ालिम
यही एक रह गई है मेरी प्यार की निशानी

फ़ासले ऐसे भी होंगे ये कभी सोचा ना था
सामने बैठा था मेरे और वो मेरा ना था

वो के खुशबू की तरह फ़ैला था मेरे चारसू
मैं उसे महसूस कर सकता था छू सकता ना था

रात भर पिछली ही आहट कान में आती रही
झनक कर देखा गली में कोई भी आया ना था

याद करके और भी तकलीफ़ होती थी अदीम
भूल जाने के सिवा अब कोई भी चारा ना था