-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
gaae jaa geet milan ke too apanee lagan ke
Title:gaae jaa geet milan ke too apanee lagan ke Movie:Mela Singer:Mukesh Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
गाए जा गीत मिलन के, तू अपने लगन के
सजन घर जाना है
काहे छलके नैनों की गगरी काहे बरसे जल
तुम बिन सूनी साजन की नगरी परदेसिया घर चल
प्यासे हैं दीप नयन के, तेरे दर्शन के
सजन घर...
लुट न जाए जीवन का ढेरा मुझको है ये ग़म
हम अकेले, ये जग लुटेरा बिछड़ें न मिलके हम
बिगड़े नसीब न बनके ये दिन जीवन के
सजन घर...
डोले नयना प्रीतम के द्वारे मिलने की ये धुन
बालम तेरा तुझको पुकारे याद आनेवाले सुन
साथी मिलेंगे बचपन के खिलेंगे फूल मन के
सजन घर...